फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gave information about cyber fraud to ex-servicemen by setting up a camp

Pauri News: शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों को दी साइबर ठगी की जानकारी

Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gave information about cyber fraud to ex-servicemen by setting up a camp
थलीसैंण। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्निवास विभाग की पहल पर विकासखंड थलीसैंण में मासिक शिविर आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व सैनिक, विरांगनाओं व आश्रितों के लंबित पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारियां भी दी गईं। जिला कल्याण अधिकारी मेजर (से.नि) करन सिंह की अगुवाई में आयोजित मासिक शिविर में उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को साइबर ठगी की जानकारियां दी। कहा कि प्राय: सुनने में आता है कि पूर्व सैनिक अधिक लाभांश के चलते साइबर ठगी का शिकार हो गए। कहा कि ऐसे किसी भी लाभांश के लालच में न आएं। किसी भी योजना की जानकारी संबंधित विभाग व सैनिक कल्याण विभाग से ही प्राप्त करें। साथ ही बैंक डिटेल व ओटीपी किसी से भी साझा न करें। इस मौके पर ऑ.कै. (से.नि) त्रिलोक सिंह, सुबेदार (से.नि) प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, फतेह सिंह, श्याम सिंह, राम सिंह, धमेंद्र सिंह, चंद्र सिंह और सोबती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed