फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   garwal university on national channel

अब राष्ट्रीय चैनलों पर भी दिखेगा गढ़वाल विवि

Tue, 17 Nov 2015 06:43 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Tue, 17 Nov 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि शीघ्र ही राष्ट्रीय चैनलों में भी दिखाई देगा। विवि प्रशासन इसके लिए एक डाक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है। इसमें विवि से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ ही उपलब्धियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। विवि के बारे में डाक्यूमेंट्री के माध्यम से जानकारी मिल सकेगी। कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल ने कहा कि डाक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय चैनलों पर भी प्रसारित किया जाएगा। इसके माध्यम से देश- विदेश में विवि की उपलब्धियां व जानकारियां मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि डाक्यूमेंट्री की सीडी बाजार में भी उपलब्ध कराई जाएगी। विवि में छात्र को प्रवेश के दौरान आवेदन पत्र के साथ सीडी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें विवि में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियां, भवन संरचना आदि का वीडियो वर्जन होगा। डाक्यूमेंट्री करीब 30 मिनट की होगी। प्रो. कौल ने बताया कि विवि में होने वाले कार्यक्रमों में भी डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। शहर व क्षेत्र में होने वाले शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।  डाक्यूमेंट्री बनाने का काम दिल्ली की कंपनी श्रीकेम ने शुरू कर दिया है। कंपनी प्रशासन का कहना है कि जल्द ही फिल्म को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विवि में लगेंगे इनफारमेशन बाक्स
श्रीनगर। कुलपति प्रो. कौल ने बताया के विवि परिसरों में कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर इनफारमेशन बाक्स लगाए जाएंगे। इससे कोई भी व्यक्ति विवि से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed