फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University youth to connect with the PM on National Sports Day.

Pauri News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम से जुड़ेंगे गढ़वाल विवि के युवा

Wed, 26 Aug 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University youth to connect with the PM on National Sports Day.
चौरास परिसर में 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, स्थानीय खेल प्रतिभाओं का भी होगा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद होगा और सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों और युवाओं के साथ खेल एवं स्पोर्ट्स इकोसिस्टम से जुड़े विषयों पर संवाद होगा।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा मोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से और मेरा युवा भारत के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.30 बजे स्वयंसेवकों की ब्रीफिंग और आयोजन स्थल की तैयारियों के साथ होगी। सुबह 10 बजे से अतिथियों और प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा। 11 बजे प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस इस दौरान स्थानीय खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ युवा आइकन और खिलाड़ियों से परिचर्चा होगी। चार निर्धारित विषयों पर युवाओं के साथ खुला संवाद भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed