फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University will remain open on all working days

सभी कार्यदिवसों में खुला रहेगा गढ़वाल विवि

Fri, 24 Sep 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University will remain open on all working days
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दफ्तर अब पूर्व की भांति सभी कार्य दिवसों में खुले रहेंगे। अब शनिवार को सैनिटाइजेशन के लिए दफ्तर बंद नहीं रहेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी एसओपी का पालन करते हुए गढ़वाल विवि में कई पाबंदियां लगा दी गई थीं। स्थिति सामान्य होने पर यहां अनलॉक प्रक्रिया चल रही है। अब तक विवि में परीक्षा, विद्युत समेत कुछ अनुभागों को छोड़कर शनिवार को अन्य दफ्तर बंद रहते थे। शुक्रवार से सभी दफ्तरों को सामान्य दिनों की भांति खोलने का निर्णय लिया गया। विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने बताया कि विवि के समस्त दफ्तर सप्ताह में रविवार/सार्वजनिक/अनुमन्य अवकाशों के अतिरिक्त 6 दिवसों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed