फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University will be illuminated with solar energy

गढ़वाल विवि सौर ऊर्जा से होगा रोशन

Mon, 30 Aug 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University will be illuminated with solar energy
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन की छत में लगे सोलर पैनल - फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के चौरास, श्रीनगर और टिहरी परिसर जल्द सौर ऊर्जा से चमकने लगेगा। यहां सोलर रूफटॉप प्लांट को विवि की विद्युत लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। प्लांट से विवि की प्रति यूनिट लगभग दो रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत सरकारी संस्थानों में ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता खत्म करने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाने हैं। इसी के तहत केंद्र सरकार का एक कंपनी के साथ करार हुआ। करार के अनुसार, 25 साल तक परियोजना का खर्च व मेंटेनेंस कंपनी उठाएगी। बदले में विवि 1.90 रुपये की दर से प्रति यूनिट बिजली खरीदेगा। विवि के चौरास परिसर में 480 किलोवाट, श्रीनगर में 250 किलोवाट और टिहरी में 50 किलोवाट क्षमता के सोलर रुफटॉप प्लांट लगाए गए हैं। विवि के सहायक अभियंता (विद्युत) नरेश चंद्र खंडूड़ी ने बताया कि भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगा दिए गए हैं। सोमवार को विवि के प्रशासनिक भवन के पैनल को ग्रिड से जोड़ दिया गया। मंगलवार को चौरास के पैनल भी जोड़े जाएंगे। अब ऊर्जा निगम विवि के सब स्टेशन में मीटर लगाएगा। इन मीटरों में बिजली उत्पादन एवं खपत दर्ज होगी। विवि जितनी बिजली खर्च करेगा, विवि उतना भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed