फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University: Students angry over PhD admission delay; warn of protest.

गढ़वाल विवि : पीएचडी प्रवेश में देरी पर गुस्साए छात्र, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 07 Oct 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University: Students angry over PhD admission delay; warn of protest.
परिणाम आए ढाई माह बीते, अभी तक नहीं हुए प्रवेश शुरू
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने 12 अक्तूबर तक का दिया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी होने के बावजूद अभी तक कई विभागों में चयनित छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। प्रवेश देने में हो रही देरी से छात्रों में आक्रोश पनप रहा है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम जारी हुए ढाई माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन पीएचडी में अभी तक प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं।

गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला, पौड़ी एवं टिहरी परिसर सहित संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए विवि ने कुछ समय पहले अंतिम परिणाम घोषित कर दिया था। सफल छात्रों की इस सूची के तहत 46 विषयों में करीब 207 छात्रों को प्रवेश दिए जाने हैं। विवि के छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी का कहना है कि 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा हुई और जुलाई में ही परिणाम भी जारी हो गए थे। सफल छात्रों के विभागवार साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां भी हुई हैं। उनके प्रमाणपत्रों की स्क्रूटनी सही तरीके से नहीं हुई है। इस कारण कई विभागों में अभी तक पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा यदि जल्द गड़बड़ियां ठीक नहीं हुईं और सभी विभागों में पीएचडी में प्रवेश संपन्न नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। वहीं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डाॅ. प्रीतम सिंह नेगी का कहना है कि कई कारणों से पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने में समय लगा है। 12 अक्तूबर तक सभी विभागों को विवि प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed