फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University's new academic session from September 15

गढ़वाल विवि का नया शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से

Sat, 24 Jul 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University's new academic session from September 15
गढ़वाल केंद्रीय विवि की प्रवेश समिति ने विवि के शैक्षिक सत्र वर्ष 2021-22 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विवि का नया शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से शुरू होगा, जबकि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने शुरू होंगेे।
विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि की प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक के निर्णय के अनुसार प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन प्रवेश फार्म मिलने शुरू हो जाएंगे। गढ़वाल विवि के डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा ने बताया कि विवि अनुदान आयोग के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूर्ण की जानी है। प्रवेश लेने वाले छात्रों को अपने दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जमा करने होंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोरोना काल सामान्य रहा, तो कक्षाओं का ऑफ लाइन संचालन किया जाएगा। अन्यथा ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी। यह कक्षाएं 25 जनवरी 2022 तक चलेंगी। इसी दौरान परीक्षाएं भी होंगी। द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होकर 19 जून 2022 तक चलेंगी। इसी अवधि में सेमेस्टर परीक्षाएं भी होंगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए एक सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा होंगे। जबकि सम सेमेस्टरों के परीक्षाओं के फार्म 15 से 28 फरवरी 2022 तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 से 31 दिसंबर 2021 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 जून से 19 जुलाई 2022 तक होगा। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त तक संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed