{"_id":"60fc49748ebc3e584d00b5fb","slug":"garhwal-university-s-new-academic-session-from-september-15-shrinagar-news-drn3854480104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि का नया शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि का नया शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विवि की प्रवेश समिति ने विवि के शैक्षिक सत्र वर्ष 2021-22 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विवि का नया शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से शुरू होगा, जबकि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने शुरू होंगेे।
गढ़वाल केंद्रीय विवि की प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक के निर्णय के अनुसार प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन प्रवेश फार्म मिलने शुरू हो जाएंगे। गढ़वाल विवि के डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा ने बताया कि विवि अनुदान आयोग के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूर्ण की जानी है। प्रवेश लेने वाले छात्रों को अपने दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जमा करने होंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोरोना काल सामान्य रहा, तो कक्षाओं का ऑफ लाइन संचालन किया जाएगा। अन्यथा ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी। यह कक्षाएं 25 जनवरी 2022 तक चलेंगी। इसी दौरान परीक्षाएं भी होंगी। द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होकर 19 जून 2022 तक चलेंगी। इसी अवधि में सेमेस्टर परीक्षाएं भी होंगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए एक सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा होंगे। जबकि सम सेमेस्टरों के परीक्षाओं के फार्म 15 से 28 फरवरी 2022 तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 से 31 दिसंबर 2021 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 जून से 19 जुलाई 2022 तक होगा। फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त तक संपन्न हो जाएगी।