फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   fraud in sale of land, case

फर्जीवाड़ा कर किसी और को बेच दी जमीन, मां-बेटे पर केस

Thu, 05 Nov 2015 09:28 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Thu, 05 Nov 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पदमपुर सुखरौ गांव में फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जग्गो देवी निवासी नगीना बिजनौर हाल निवासी ग्रीन वैली हरिसिंगपुर कोटद्वार ने पदमपुर सुखरौ निवासी मनमोहन पुत्र स्व. ताजवर सिंह और कमला देवी पत्नी स्व. ताजवर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जग्गो देवी ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसके नाम पदमपुर सुखरौ में खेत नंबर 31 और 87 क और 87 ख में पैतृक भूमि दर्ज है। उक्त भूमि उसके परिजनों के नाम बंदोबस्त के पूर्व से चली आ रही है। वह अनुसूचित जाति के हैं। बिना डीएम के अनुमति की उनकी जमीन किसी और को नहीं बेची जा सकती है। कहा कि कमला देवी ने फर्जी कागजात तैयार कर और झूठे शपथपत्र के आधार पर उक्त जमीन मूल खातेदार के नाम से बदलवाकर वर्ष 1992-93 में अपने नाम दर्ज करवा ली। कमला देवी जिस मनमोहन सिंह के नाम फर्जी स्टांप से भूमि खरीदना बता रही है, उसकी मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। जग्गो देवी ने बताया कि कमला देवी ने अपने पुत्र का नाम भी मनमोहन रखकर उक्त भूमि राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर उसके नाम दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


अब कमला देवी और मनमोहन सिंह उनकी भूमि बेचकर अनुचित लाभ कमाने में लगे हैं। मामले का खुलासा होने पर अब उन्हें उलटे फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।  जग्गो देवी का कहना है कि उन्होंने इस मामले में एक प्रार्थना पत्र 30 दिसंबर, 2014 को थाना कोटद्वार में दिया था, जिसमें पुलिस ने जांच की बात कही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उन्हें केस दर्ज कराने के लिए मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed