फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Forests burning in Srinagar and Kirtinagar ranges

श्रीनगर और कीर्तिनगर रेंज में जलते रहे जंगल

Mon, 18 Apr 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Forests burning in Srinagar and Kirtinagar ranges
श्रीनगर श्रीकोट के जंगलो में रविवार देर सांय इस तरह लगी आग - फोटो : SHRINAGAR
पौड़ी जिले की श्रीनगर रेंज और टिहरी जिले की कीर्तिनगर रेंज में जंगल सोमवार को आग में धधकते रहे। गोरख्यासैंण, श्रीकोट, चमढांग और खलू-चमराड़ा में जंगल आग की चपेट में हैं। कीर्तिनगर रेंज में आग सिविल क्षेत्र से रिजर्व फॉरेस्ट में पहुंच गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में वनाग्नि की सबसे विकराल स्थिति श्रीनगर रेंज के श्रीकोट गंगनाली व सरणा में बनी हुई है। यहां रविवार दिन से जंगल आग में जल रहे हैं। आग से कई वर्ग किमी क्षेत्र में वन संपदा जलकर राख हो गई है। रविवार रात कुछ घर दो ओर आग से घिर गए थे। सोमवार को भी जंगल की आग नहीं बुझाई जा सकी। जंगल से निकल रही आग की लपटों और धुएं से उमस बढ़ गई है। राख उड़कर घरों तक पहुंच रही हैं। खलू-चमराड़ा में भी सोमवार को आग लग गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि श्रीकोट में भी सोमवार दोपहर तक आग बुझा ली गई थी, लेकिन किसी ने दोबारा आग लगा दी। खलू-चमराड़ा में भी आग पर काबू पा लिया गया था। यहां भी दोबारा आग लगा दी गई। टीम मौके पर आग बुझा रही है। उन्होंने बताया कि श्रीकोट में लगभग साढ़े तीन हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है। कीर्तिनगर रेंज में राहत की बात है कि यहां बडियारगढ़-चुन्नीखाल के रिजर्व फॉरेस्ट में लगी आग बुझा ली गई है, लेकिन गोरख्यासैंण क्षेत्र में आग अभी भी लगी हुई है। रेंज अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि गोरख्यासैंण में आग बुझा ली गई थी, लेकिन किसी ने रिजर्व फॉरेस्ट में आग लगा दी। टीम आग बुझा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed