फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   forest department forcely stopped construction work at gaind mela maidan

वन विभाग ने रोका गेंद मेला मैदान में दीवार निर्माण कार्य

Wed, 25 Nov 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 25 Nov 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन

मवाकोट स्थित दशकों पुराने गेंद मेले मैदान को वन भूमि में बताते हुए वन विभाग ने दीवार निर्माण पर रोक लगा दी है। जिससे गेंद मेला समिति समेत क्षेत्रीय ग्रामीण भड़के हुए हैं। उन्होंने वन विभाग पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग और राजस्व विभाग से गेंद मेला मैदान का संयुक्त निरीक्षण करने की मांग की गई है, लेकिन हर बार वन विभाग इसे टाल देता है। ग्रामीणों का दावा है कि गेंद मेला मैदान ग्रामीणों के नापखेत की जमीन में है।
विज्ञापन


शंकरदत्त जोशी गेंद मेला एवं क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष हरेंद्रमणि जोशी, सचिव गजेंद्र सिंह रावत, शांति थापा समेत कई ग्रामीणों की मौजूदगी में समिति ने मंगलवार को गेंद मेला मैदान के पूर्वी भाग में दीवार निर्माण का कार्य शुरू ही कराया गया था कि वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने गेंद मेला मैदान को वन भूमि बताते हुए किसी भी तरह के निर्माण न करने की बात कही। विवाद की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों और समिति के पदाधिकारियों ने राजस्व और वन विभाग से संयुक्त निरीक्षण की मांग की थी। एसडीएम के आदेश के बावजूद वन विभाग संयुक्त निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच रही है।

बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक कर 28 नवंबर तक संयुक्त निरीक्षण कर मामले का हल न निकलने पर 29 नवंबर से दीवार निर्माण करने और वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया। कहा कि गेंद मेला मैदान की 0.420 हेक्टेयर नापखेत भूमि जोशी बंधुओं की है, जो उन्होंने दशकों पूर्व गेंद मेले के लिए दी हुई है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और गंदगी को देखते हुए समिति ने मैदान में दीवार निर्माण का निर्णय लिया है। इस मौके पर सतेश्वरी देवी, संतोष जोशी, पप्पू खैरवाल, बलदेव सिंह नेगी, पितृशरण जोशी, हर्षवर्धन बिंजोला और प्रमोद डोबरियाल आदि मौजूद थे।


मवाकोट में नहर वन एवं नापखेत भूमि की सीमा है। नहर से सटकर वन विभाग के वर्षों पुराने सीमांकन के मुनारे लगे हुए हैं। मैदान वन भूमि में है। वन भूमि में किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने दिया जा सकता है।
-एसपी कंडवाल, रेंज अधिकारी कोटद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed