फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Forest Act stopped 53 roads of Kirtinagar and Devprayag blocks

Pauri News: वन अधिनियम ने रोकी कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक की 53 सड़कें

Thu, 25 Jul 2024 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 25 Jul 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
Forest Act stopped 53 roads of Kirtinagar and Devprayag blocks
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर और देवप्रयाग के ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने वाले स्वीकृत मार्गों के निर्माण में वन अधिनियम रोड़ा बना है। दोनों विकासखंडों में वन भूमि आड़े आने से करीब 53 मोटर मार्गाें का निर्माण कार्य अटका है। इससे ग्रामीणों को पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 2022 में कीर्तिनगर ब्लॉक के माछनी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए मोटर मार्ग निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी, लेकिन वन भूमि आड़े आने के कारण आज तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे ही 30 से अधिक मोटर मार्ग ऐसे हैं, जिनमें कार्य शुरू नहीं हुआ है। कुछ पर निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन बीच में वन भूमि आने से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। वहीं जिन मार्गाें को विधिवत स्वीकृति मिली थी, उनमें भी वन भूमि के कारण निर्माण बाधित हो रहा है। ईई मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में करीब 53 मोटर मार्गों पर वन भूमि की कार्रवाई चल रही है। इनमें कुछ पत्रावली शासन, कुछ नोडल तो कुछ प्रभागीय वनाधिकारी स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed