{"_id":"618e72aea7c4df73f6062748","slug":"five-people-injured-in-car-accident-two-referred-pauri-news-drn3958605128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में पांच लोग घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में पांच लोग घायल, दो रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थाना क्षेत्र थलीसैण में जगतपुरी-बूंगीधार-नागचुलाखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र थलीसैण के मंगरों, स्यूंसाल, पंजियाणा, दैडा गांव के पांच लोग घर का सामान लेने के लिए बूंगीधार आए थे। बूंगीधार में सामान लेने के बाद ग्रामीण घरों को लौट रहे थे, लेकिन जगतपुरी-बूंगीधार-नागचुलाखाल मोटर मार्ग पर उनकी कार अचानक थान गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें मंगरो गांव निवासी चालक भूपेंद्र सिंह, स्यूंसाल गांव निवासी हंसा दत्त व इंद्र सिंह, दैडा निवासी पदम सिंह के साथ ही पंजियाणा गांव निवासी दिनेश पंत घायल हो गए। दुर्घटना स्थल के समीप प्राथमिक विद्यालय चमाली के शिक्षक गोपाल ढौंडियाल ने ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। एसआई दीपारानी ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक भूपेंद्र सिंह व हंसा दत्त को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि तीन सामान्य घायलों को छुट्टी दे दी गई है। संवाद