फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwali language will include in course Firstly in pauri district schools

सोमवार से पाठ्यक्रम में शामिल होगी गढ़वाली, ऐसा करने वाला पौड़ी बनने जा रहा पहला जिला

Sun, 21 Jul 2019 08:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Garhwali language will include in course Firstly in pauri district schools

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर जिला प्रदेश में गढ़वाली पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला विकास खंड बन गया है। सोमवार को पौड़ी ब्लाक के 79 विद्यालयों में पाठ्यक्रम का शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। शिक्षा महकमे से पाठ्यक्रम संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


शनिवार को बीआरसी में गढ़वाली पाठ्यक्रम शिक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि गढ़वाली बोली-भाषा को संरक्षित किए जाने व मौजूदा समय में बच्चों से दूर होती भाषा से उन्हें जोड़ने की कड़ी में यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जो गढ़वाल, गढ़वाली व भाषा की समृद्धि में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर यह पाठ्यक्रम पहले पौड़ी ब्लाक के निजी व सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया गया है, जिसे अन्य ब्लाकों के साथ ही पूरे जिले में लागू किए जाने पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पौड़ी ब्लाक के विद्यालयों के कक्षा एक से पांचवीं तक के 51 हजार बच्चे शिक्षण कार्य शुरू करेंगे। संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत, प्रभारी बीईओ विनीता शाह, उप शिक्षा अधिकारी मोहम्मद सावेद आलाम, रीना रावत, डीएसटीओ निर्मल शाह, डीपीआरओ एमएम खान, रोशनी कुंवर, दामोदर ममगाई, रेखा नेगी, बीना लिंगवाल, साधना जोशी आदि मौजूद थे।

इन कक्षाओं में पढ़ाई जाएंगी ये पुस्तकें
 

कक्षा पुस्तक
कक्षा एक धगुलि
कक्षा दो हंसुलि
कक्षा तीन छुबकि
कक्षा चार पैजबि
कक्षा पांच झुमकि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed