फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   First became friends on social media then cheated Rs 1.11 lakh, case registered

Pauri News: पहले सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती फिर ठग लिए 1.11 लाख, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Jan 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
First became friends on social media then cheated Rs 1.11 lakh, case registered

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय की पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 1 लाख 11,500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विभिन्न प्रकार से भावनात्मक ब्लैकमेल कर महिला से राशि ठग ली। महिला की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी है।सदर तहसील के पूर्वी मनियारस्यूं स्थित गांव में एक महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि बीते नवंबर-दिसंबर में सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती सुमित नाम के युवक से हुई। जिसमें आरोपी स्वयं को सेना में कार्यरत होना बता रहा था। काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर चैटिंग करने के बाद उन्होंने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर साझा किया। इसके बाद दोनों में लगातार बातचीत होती रही। आरोपी ने महिला को शादी का आश्वासन भी दिया।



राजस्व पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि आरोपी ने भाई के दुर्घटना में घायल होने का हवाला देकर उससे 20 हजार रुपये मांगे। इसके बाद आरोपी ने महिला को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर समय-समय पर रुपये की मांग की। बताया कि वह आरोपी को अभी तक कुल 1 लाख 11, 500 रुपये दे चुकी है। महिला के रुपये वापस मांगने पर वह देने से इन्कार करने लगा।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित सुमित रावत निवासी उनेड़ी गांव तहसील रिखणीखाल के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच के लिए मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है। बताया कि आरोपी ने महिला के साथ दोस्ती अंकित नाम से की थी। पुलिस आईटी सेल में शिकायत के बाद आरोपी का वास्तविक नाम सुमित रावत सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed