{"_id":"621a26e409b5ce4e960df2aa","slug":"finance-company-accused-of-fraud-shrinagar-news-drn405045545","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फाइनेंस कंपनी और उसके एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देते हुए रकम वापस दिलाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी के खिलाफ उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में भी ग्राहकों की रकम वापस नहीं लौटाने के मामले में शिकायत दी गई है।
शुक्रवार को मिस्त्री मोहल्ला निवासी सिराज मोहम्मद ने कोतवाली में ठगी और धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए तहरीर दी। सिराज के अनुसार उसने 28 अक्तूबर 2020 को एक निजी फाइनेंस कंपनी मेें आरडी खाता शुरू किया था। यह खाता उसने लंबगांव टिहरी निवासी एक युवक के माध्यम से खोला। एक साल बाद खाते की मैच्युरिटी होने पर उसे रकम वापस नहीं मिली। इस बीच उसे पता चला कि एजेंट धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। एजेंट के मोबाइल फोन पर जब भी संपर्क किया गया, तो वह गुमराह करता रहा। अंत में उसने 24 दिसंबर 2021 को कंपनी के हेड ऑफिस देहरादून ई मेल किया। लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। सिराज ने पुलिस से उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाने की मांग की। इधर, कोतवाली के एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्दी मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।