{"_id":"60e06c1f8ebc3e6c826707d7","slug":"final-semester-examinations-may-start-from-august-20-shrinagar-news-drn3833806192","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अगस्त से शुरू हो सकती हैं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अगस्त से शुरू हो सकती हैं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि ने सेमेस्टर परीक्षाओं के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को सेशनल परीक्षाओं के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। अन्य विषम सेमेस्टर में अब छूटी हुई परीक्षाएं नहीं होंगी बल्कि पूर्व में दी गई उसी सेमेस्टर की परीक्षाओं के आधार पर शेष परीक्षाओं में अंक दिए जाएंगे।
शनिवार शाम गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने परीक्षा अधिसूचना जारी की। विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि 30 जून को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में विद्या परिषद (एसी) की बैठक संपन्न हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल तक विवि में विषम सेमेस्टर (3,5 व 7) की परीक्षाएं र्हुइं थीं। इसके बाद कोरोना संक्रमण बढ़ने पर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। विद्या परिषद ने निर्णय लिया है कि अब छूटे विषयों मेें परीक्षाएं नहीं होंगी। छात्रों को शेष विषयों में 24 अप्रैल से पूर्व दी गई परीक्षा के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को सेशनल परीक्षाओं के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।
अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं 20 अगस्त से शुरू हो सकती हैं। इसके लिए विभागाध्यक्षों/संकायाध्यक्षों से कहा गया है कि 31 जुलाई तक प्रश्न पत्र तैयार कर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करा दें। परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के आधार पर होंगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया जाएगा। सभी संबद्ध संस्थानों और परिसरों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं के संबंध में आंतरिक कमेटी का गठन करें। कमेटी की परीक्षा नियंत्रक के साथ ऑनलाइन बैठक होगी। इसमें ऑनलाइन परीक्षाओं को करवाने के लिए चर्चा होगी। संभव हुआ तो इंटरमीडिएट सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर माह में आयोजित करवाई जाएंगी। कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षाएं कराना संभव नहीं हुआ तो संबंधित छात्रों को सेशनल परीक्षा के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।