फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Final semester examinations in Garhwal University from today

गढ़वाल विवि में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से

Thu, 19 Aug 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Final semester examinations in Garhwal University from today
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों में आज (शुक्रवार) से अंतिम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इधर, विवि ने समस्त केंद्र अध्यक्षों को पत्र भेजकर बिना प्रवेशपत्र के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल नहीं करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहर्रम का अवकाश है। पूर्व में अवकाश 19 अगस्त को था। इसे देखते हुए गढ़वाल विवि की ओर से परीक्षाओं की डेट शीट जारी की गई थी। विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने बताया कि शुक्रवार को बीए/बीएससी/बीकॉम पष्ठम, बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर, एमए/एमएससी और अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने सभी सभी संस्थानों को पत्र भेजकर कहा है कि उन्हीं छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दें, जिन्होंने विधिवत रूप से निर्धारित तिथि तक परीक्षा आवेदन पत्र भरा हो और जिनका आवेदन पत्र केंद्र द्वारा सत्यापित हो। बिना प्रवेशपत्र के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रावत ने कहा कि पूर्व में कतिपय केंद्रों में ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल किया गया, जिन्होंने परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भरे थे अथवा उनके पाठ्यक्रम की अवधि पूर्ण हो चुकी थी। केंद्र में उपस्थिति के आधार पर छात्र-छात्राएं परीक्षाफल घोषित कराने के लिए कोर्ट चले जाते हैं। इससे विवि की छवि धूमिल होती है। यदि भविष्य में ऐसे मामले आते हैं, तो विवि इन प्रकरणों पर कोई विचार नहीं करेगा। संबंधित छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed