फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fear of bears in many villages of Damdeval range

Pauri News: दमदेवल रेंज के कई गांवों में बनी भालू की दहशत

Thu, 26 Dec 2024 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fear of bears in many villages of Damdeval range
पाबौ। गढ़वाल वन विभाग पौड़ी की दमदेवल रेंज के पाबौ ब्लाॅक के कई गांवों में भालू की दहशत बनी हुई है। भालू आए दिन गोशालाओं में बंधे मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह भालू ने चरगढ़ गांव में गोशाला तोड़कर गाय को मार डाला। ग्रामीण भीम सिंह ने बताया कि देर रात छानी तोड़ भालू ने गाय को बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि गाय की आवाज सुन ग्रामीण बाहर आए, जिसके बाद भालू घायल गाय को छोड़कर भाग निकला। ग्रामीण दौलत सिंह ने बताया कि उनके घर से पास गोशाला तोड़कर भालू गाय को बाहर खींच कर लाया। जब उन्होंने टॉर्च जलाई तो भालू दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप नेगी ने बताया कि भालू का मवेशियों पर इस प्रकार की गांव में यह पहली घटना है। हालांकि इससे पूर्व जबरौली गांव में भालू ने दो बकरियों को मार डाला था। इधर, दमदेवल रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पाबौ ब्लॉक में अभी तक भालू ने चार मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार दिया है। उन्होंने कहा कि गांव में भालू ने इसी पैटर्न से गोशालाओं को तोड़ा और मवेशियों काे मारा है। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की ओर से कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीते महीने कालौं, डुंगोर व सललेख,पटौटी, कालौं गांव के आस पास ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन ट्रैप कैमरो में भी भालू नही दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed