फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fear of bear in western Maniyarsu belt, two trap cameras installed

Pauri News: पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी में भालू की दहशत, लगाए दो ट्रैप कैमरे

Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fear of bear in western Maniyarsu belt, two trap cameras installed

विज्ञापन




पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के गांवों में इन दिनों भालू का आतंक है। भालू गोशालाओं की छतों को तोड़कर मवेशियों को मार रहा है। भालू का सबसे अधिक आतंक बड़कोट गांव में है।

ग्रामीणों के मुताबिक मवेशियों को मारने वाला भालू नहीं बल्कि कोई अज्ञात जानवर है। उन्होंने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है। वहीं वन विभाग ने जानवर की पहचान को लेकर दो ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन




सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि एक माह से थनूल, धारी, बड़कोट, किसमोल्या, डांगी आदि गांवों में 8 से 10 मवेशियों को मार दिया है। बताया कि अमतोला व बड़कोट गांव में जानवर का सबसे अधिक आतंक है। यहां करीब 6 से 8 मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार दिया गया। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं वन विभाग के दक्षिणी आदवानी बीट के वनबीट अधिकारी हिमांशु नेगी ने बताया कि विभागीय टीम की ओर से इन गांवों में लगातार गश्त की जा रही है। जिस तरह मवेशियों को मारा जा रहा है, वह भालू है। इसकी पहचान के लिए बड़कोट गांव में दो ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed