फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fast start of angry workers due to non-payment

वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मियों का आमरण अनशन शुरू

Fri, 25 Sep 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Fast start of angry workers due to non-payment
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में तैनात 11 संविदा कर्मियों ने 15 माह से वेतन भुगतान न होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल भी कर्मियों के समर्थन में अनशन पर बैठ गए। इस दौरान वार्ता करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि से कर्मचारियों की नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस अड्डा प्रतीक्षालय में सीएचसी के संविदा कर्मी वेतन भुगतान की मांग के लिए आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन की सूचना मिलने पर सीएचसी प्रभारी हिंडोलाखाल डॉ. सैफान अली कर्मचारियों को मनाने अनशन स्थल पर पहुंचे। वार्ता के दौरान पालिका अध्यक्ष कोटियाल व संविदा कर्मियों की सीएमओ के प्रतिनिधि से बहस हो गई। कोटियाल ने प्रतिनिधि से लिखित आश्वासन की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संविदा कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर रात दिन काम किया है। इसके बावजूद 15 माह से उनको मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जो कि इन कोरोना योद्धाओं का अपमान एवं शोषण है। सीएचसी देवप्रयाग के डॉ. नूतन चंद्र पांडे और फार्मेसिस्ट दिनेश नौटियाल ने भी अनशनकारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मानदेय भुगतान की मांग पर अड़े रहे। अनशन स्थल पर संविदाकर्मी सुनील मिश्रा,अनूप भट्ट, मोहिनी रावत व शशि मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए स्वास्थ्य निदेशक से वार्ता हुई है। जल्द ही कर्मियों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed