फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Falpatti scheme started taking shape in villages of three regions

तीन क्षेत्रों के गांवों में फलपट्टी योजना लेने लगी आकार

Thu, 10 Feb 2022 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Falpatti scheme started taking shape in villages of three regions
विकास खंड कीर्तिनगर के ऊंचाई वाले क्षेत्र डागर, ढुंडसिर और लोस्तु पट्टी के दर्जनों गांवों में फलपट्टी योजना आकार लेने लगी है। इसके लिए उद्यान और विकास खंड के माध्यम से विभिन्न प्रजाति की करीब 12 हजार से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया है, जबकि 50 से अधिक पॉलीहाउस बन चुके हैं।
विज्ञापन

उद्यान प्रभारी कीर्तिनगर सुरेश रावत ने बताया कि गत वर्ष डागर के करीब 14, खोला ढुंडसिर के 15 व लोस्तु पट्टी के 7 गांवों का चयन फल पट्टी योजना के लिए किया गया था। इन क्षेत्रों में अब तक करीब 12 हजार विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण किया जा चुका है। जबकि 50 से अधिक पॉलीहाउस बन चुके हैं। वहां पर जंगली जानवरों की ओर से फसलों को अधिक नुकसान पहुंचाने से कई लोगों ने खेती करना छोड़ दिया। अब इन बंजर खेतों पर उद्यानीकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में किसानों को सब्जी बीच भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed