फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Experts arrived to tranquilize Guldar and cubs

गुलदार और शावकों को ट्रेंक्यूलाइज करने पहुंचे विशेषज्ञ

Sun, 27 Feb 2022 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
Experts arrived to tranquilize Guldar and cubs
पौड़ी में वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ व वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : PAURI
जिला अस्पताल पौड़ी की आवासीय कालोनी में दो शावकों के साथ लगातार घूमती नजर रही मादा गुलदार व उसके शावकों को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मादा गुलदार के साथ उसके शावक भी हैं इसलिए प्लान बनाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पौड़ी की आवासीय कालोनी में 16 फरवरी से लगातार एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। वन विभाग ने जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में पिंजरा लगाने के साथ ही ट्रेप कैमरे भी लगाए हैं। बावजूद इसके अब तक गुलदार न ही पिंजरे में कैद हो पाया है और न ही ट्रेंक्यूलाइज ही हो पाया है। वन कर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। वन विभाग पौड़ी ने गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए अब राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ पशु चिकित्सक राकेश नौटियाल व हरिद्वार डिवीजन से डॉ. अमित ध्यानी को बुलाया है। ये वाइल्ड लाइफ पशु चिकित्सक गुलदार व उसके शावकों को ट्रेंक्यूलाइज करने का काम करेंगे। वाइल्ड लाइफ पशु चिकित्सक राकेश नौटियाल और डॉ. अमित ध्यानी ने बताया कि गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए एक्शन प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। शहर में उगी झाड़ियां व जगह-जगह फैले कूड़े से गुलदार को भोजन के साथ छिपने की जगह भी मिल रही है। उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास झाड़ियों को साफ करने व अंधेरा होने पर टॉर्च साथ में रखने व अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed