फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Even after eight years, villagers did not get compensation

आठ साल बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला मुआवजा

Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Even after eight years, villagers did not get compensation
पौड़ी में रेल परियोजना प्रभावित सौड़ गांव के ग्रामीणों से बात करते डीएम विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PAURI
जिले के विकासखंड कोट स्थित रेल परियोजना प्रभावित सौड़ गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे ने भूमि अधिग्रहीत किए जाने के आठ साल बाद भी ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया है। वहीं उक्रांद ने ग्रामीणों का समर्थन किया।
विज्ञापन

जिले के रेल परियोजना प्रभावित सौड़ गांव के ग्रामीणों ने हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन व रेलवे पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। पूर्व प्रधान राखी देवी ने बताया कि 2013 में रेलवे ने ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहीत की थी, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि ग्रामीणों के हितों की लड़ाई में उक्रांद हमेशा उनके साथ है। ग्रामीणों की प्रत्येक समस्या का समाधान नहीं होने तक उक्रांद हर कदम ग्रामीणों का साथ देगा। उन्होंने जल्द ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग भी प्रशासन से की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अर्जुन नेगी, आरटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुधीर रावत, सह सचिव रंजनी देवी, राहुल ध्यानी, धन सिंह नेगी, संजय भट्ट, बीडीसी कोट भरत लाल भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

- सौड़ के ग्रामीणों की शिकायत पर रेलवे के अधिकारियों को शिविर लगाकर मुआवजा वितरण सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही रेल परियोजना प्रभावित गांवों में रेलवे के अधिकारी ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान करेंगे। -विजय कुमार जोगदंडे, डीएम पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed