{"_id":"68d3e95926877146c504b279","slug":"environmentalists-of-the-municipal-corporation-boycotted-work-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-116889-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने किया कार्यबहिष्कार
Wed, 24 Sep 2025 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
मेयर से वार्ता के बाद सहमति बनने पर तीन बजे की पाली के बाद उठा शहर का कूड़ा
श्रीनगर। नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने नौ सूत्री मांगों के समाधान के लिए कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में धरना भी दिया। सुबह की पाली में नगर क्षेत्र का कूड़ा नहीं उठने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में मेयर के साथ वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बनने पर पर्यावरण मित्र अपराह्न तीन बजे बाद दूसरी पाली में काम पर लौट आए।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा श्रीनगर के अध्यक्ष मोहन लाल व प्रमुख महामंत्री राकेश ने बताया कि निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को 2011 से ईपीएफ का भुगतान नहीं होने से पर्यावरण मित्रों में गहरी नाराजगी रही। साथ ही पर्यावरण मित्रों का सामूहिक पांच लाख का बीमा कराए जाने, गोल्डन कार्ड व आईकार्ड बनाए जाने, झाडू भत्ता बढ़ाए जाने, वर्दी व बरसाती उपलब्ध कराए जाने, 20 पर्यावरण मित्र जो ठेका प्रथा पर कार्य कर रहे उन्हें नगर निगम में स्थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किए जाने व अवकाश दिवस में कार्य करने पर दो गुना भुगतान दिलाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसके विरोध में बुधवार को कर्मियों ने नगर निगम में धरना देकर कार्यबहिष्कार किया। दोपहर में मेयर आरती भंडारी के साथ वार्ता में मांगों को लेकर सहमति बनने पर उन्होंने कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया जिसके बाद वह तीन बजे की पाली में काम पर लौट आए।