फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   environmental protection message

गढ़वाल विवि में हिमालय दिवस पर आयोजित हुए वेबिनार

Thu, 09 Sep 2021 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
environmental protection message
हिमालय दिवस पर गढ़वाल विवि में भूगोल विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हिमालयन जलीय जैव विविधता विभाग ने हिमालयी क्षेत्र में जलीय स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन शीर्षक पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने भूगोल विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का उद्घाटन किया। कुलपति ने ग्लोबल वार्मिंग और हिमालय पर मानव जनित गतिविधियों के प्रभावों के बारे में चर्चा की। मुख्य वक्ता प्रो. आदित्य नारायण पुरोहित ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैव विविधता को प्रभावित कर रही है। विभागाध्यक्ष भूगोल प्रो. महावीर सिंह नेगी ने वर्ष 2012 से संचालित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

वहीं, गढ़वाल विवि के हिमालयन जलीय जैव विविधता विभाग की ओर से हिमालयी क्षेत्र में जलीय स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन शीर्षक पर ऑनलाइन चर्चा का आयोजन करवाया गया। विभागाध्यक्ष डा. जसपाल चौहान ने कहा कि हिमालय क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील है, जिसको लेकर संजीदगी के साथ शोध करने की आवश्यकता है। इस मौके पर डा. अंजिता पांडेय, डा. आनंद, डा. आयुष, डा. मैत्री नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में आयुष अव्वल
पौड़ी। हिमालयन क्लब पौड़ी के तत्वाधान में आदर्श जूनियर हाईस्कूल- 11 में हिमालय दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आयुष कुमार ने प्रथम, दीपिका नेगी ने द्वितीय व पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में हिमालयन क्लब के अध्यक्ष योगंबर पोली ने चारों तरफ हो हरियाली गीत की प्रस्तुति देकर जंगलों के संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका उषा रावत, आशीष मोहन, श्रीकांत, बृजेश मुयाल, प्रीति रावत, इंदु नेगी, अनिता रावत, नीता पांथरी, आरती जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed