फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Environment friends will start indefinite strike in Pauri from today

Pauri News: पौड़ी में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे पर्यावरण मित्र

Thu, 21 Nov 2024 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Environment friends will start indefinite strike in Pauri from today

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में एकबार फिर से नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने वाली है। आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों ने पीएफ (प्रोविडेंट फंड) की पूरी जानकारी नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। कहा कि पालिका में कार्यरत आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को साल 2021 से पीएफ की जानकारी नहीं दी गई। पर्यावरण मित्राें की अनिश्चिकालीन हड़ताल को रेगुलर पर्यावरण मित्रों ने भी समर्थन दिया है।उत्तराखंड स्वच्छकार सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार से पौड़ी नगर पालिका के सभी आउटसोर्स व रेगुलर पर्यावरण मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण घाघट ने बताया कि पालिका में 70 आउटसोर्स व 25 डोर टू डोर कूड़ा उठान करने वाले पर्यावरण मित्र आंदोलन शुरू करेंगे। जिसमें सभी 32 रेगुलर पर्यावरण मित्र भी उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

इस दौरान साफ-सफाई संबंधी सभी कार्य ठप रहेंगे। बताया कि वर्ष 2021 से कार्यरत पर्यावरण मित्रों को पालिका ने पीएफ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। कई बार अवगत कराने के बाद भी उनकी मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है। बताया कि पूर्व में बीते 11 नवंबर को पालिका प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके, उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को मनाया जा रहा है। उनके पीएफ की पूरी जानकारी उन्हें मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed