फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees thrashed at headquarters for eight-point demand

महारैली से तय होगी आंदोलन के आगे की राह

Wed, 22 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Employees thrashed at headquarters for eight-point demand
पौड़ी में धरना दे रहे कर्मचारियों को संबोधित करते मंच के सह-संयोजक संजय नेगी। - फोटो : PAURI
उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आठ सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यालय में गरजे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों के समाधान को लेकर उदासीन बनी हुई है। जिससे कर्मचारियों को खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में समन्वय मंच की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। इस मौके पर मंच के मुख्य संयोजक सोहन सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने पदोन्नति पर रोक लगाई है, जिससे कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पर लगी रोक सरकार को तत्काल हटानी चाहिए। मंच के सचिव दिवाकर धस्माना, सह संयोजक सीताराम पोखरियाल व संजय नेगी ने बताया कि कर्मचारी समस्याओं के समाधान को लेकर यह द्वितीय चरण का आंदोलन है। 27 जनवरी को देहरादून में महारैली आयोजित की जाएगी। जिसमें समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। धरना देने वालों में सह-संयोजक जसपाल सिंह रावत, अरुण उनियाल, विपिन राणा, कुलदीप रावत, ओम प्रकाश, नरेश नौडियाल, दीपक नेगी, प्रेम चंद्र ध्यानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed