फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees mobilized against institute administration

संस्थान प्रशासन के खिलाफ कर्मचारी लामबंद

Sat, 07 Aug 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Employees mobilized against institute administration
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी प्रशासन के खिलाफ जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने संस्थान के एक कर्मचारी का कंप्यूटर सिस्टम सीज किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्त संगठनों की आगामी 9 अगस्त को घुड़दौड़ी में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रशासन ने सेवारत कर्मचारी भरत सिंह नेगी का कंप्यूटर सिस्टम कुछ दिन पहले सीज कर दिया था। सिस्टम सीज किए जाने को लेकर संस्थान प्रशासन ने कहा कि संस्थान में सेवारत कुछ कर्मचारी संस्थान के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही संस्थान विरोधी गतिविधियों में भी उनकी संलिप्तता है। मामले में छह सदस्यीय जांच टीम के छापे के बाद यह सिस्टम सीज किया गया था। कर्मचारी भरत सिंह नेगी संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष हैं। नेगी ने मामले की शिकायत प्रभारी निदेशक व जिलाधिकारी पौड़ी से की है। मामले में अब जिले के उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन पौड़ी, राजकीय वाहन कर्मचारी संगठन, राजकीय शिक्षक संघ, पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने घुड़दौड़ी संस्थान प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया है। समस्त संगठनों ने संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष का कंप्यूटर सिस्टम सीज किए जाने को उत्पीड़न की कार्रवाई करार दिया है। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, जिलाध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल व जिला महामंत्री संजय नेगी ने कहा कि संस्थान प्रशासन द्वारा लगातार कर्मचारियों के उत्पीड़न की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों की आगामी 9 अगस्त को घुड़दौड़ी में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संस्थान प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान में हुए भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की हो जांच
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में नियुक्तियों व भ्रष्टाचार की क्षेत्र के ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। ग्रामीणों ने पांच अगस्त को देहरादून पहुंचकर मुख्य सचिव व तकनीकी शिक्षा सचिव को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता व अछरीखाल के ग्रामीण राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संस्थान में वर्ष 2018 से 2020 के बीच पूर्व प्रभारी निदेशक के कार्यकाल में कुलसचिव के साथ ही 55 शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं। इसमें पूर्व निदेशक की बेटी व दामाद की नियुक्ति भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियुक्तियों में मानकों का खुला उल्लंघन किया गया। साथ ही संस्थान प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर वर्ल्ड बैंक की योजना से फर्नीचर, लैब उपकरण, कंप्यूटर सहित विभिन्न प्रकार की खरीदारी में अनियमितता बरती। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से जांच की मांग कर रहे थे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। 19 जुलाई को डीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया था। जांच नहीं होने पर 20 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी भी दी जा चुकी है।

कोट :
संस्थान के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ स्थानीय लोग संस्थान की छवि को धूमिल कर रहे हैं। संस्थान में सभी नियुक्तियां नियमानुसार हुई हैं। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। संस्थान की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ जल्द ही न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।-संदीप कुमार, कुलसचिव जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed