फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees launched old pension restoration poster campaign

कर्मचारियों ने चलाया पुरानी पेंशन बहाली पोस्टर अभियान

Tue, 01 Feb 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Employees launched old pension restoration poster campaign
जिला मुख्यालय में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पोस्टर अभियान चलाया। इस दौरान कई कार्मिकों ने अपने-अपने कार्यालयों में पोस्टर के माध्यम से विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से पुरानी पेंशन बहाल की मांग को घोषणापत्र में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कार्मिक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को घोषणापत्र में शामिल करने की मांग की गई है। मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रदीप सजवाण ने कहा कि जो राजनीतिक दल कर्मचारियों की एक सूत्री मांग के समाधान को प्रमुखता नहीं देते हैं, तो कार्मिक उसका जवाब मतदान के माध्यम से देंगे। इस मौके पर जयदीप रावत, मनीष उनियाल, राजेंद्र, अजेंद्र, आरपी गोदियाल, राजकुमारी, भानु प्रकाश किमोठी, त्रिलोक चौहान और चंद्र प्रकाश गैरोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed