{"_id":"693afe7c44e84af57b073a26","slug":"emphasis-on-conservation-of-himalayas-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-854782-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हिमालय के संरक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हिमालय के संरक्षण पर दिया जोर
Thu, 11 Dec 2025 10:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 11 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों के संरक्षण, विकास और सामाजिक-आर्थिक महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाता है। उन्होंने इस दौरान हिमालय के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। प्रो. नेगी ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस की थीम जल, भोजन और आजीविका पर हिमालय की भूमिका है। डॉ. राकेश सैनी ने हिमालय पर जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों के पिघलने और जल संसाधनों के लिए उत्पन्न हो रही गंभीर चुनौतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेंद्र कुमार मीणा और डाॅ. धीरज शर्मा ने जल स्रोतों के संरक्षण की बात कही। डॉ. रहमान ने ग्लेशियरों के पिघलने को हिमालय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर बताया। संवाद