{"_id":"6ae0a1a6039cc1dde0099c99","slug":"cleanliness-awareness-campaign-conducted-in-mana-village-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127923-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: माणा गांव में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: माणा गांव में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
Tue, 27 Oct 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। होली एंजेल स्कूल, देवली कीर्तिनगर के इंटरैक्ट क्लब के विद्यार्थियों ने बदरीनाथ धाम के तीन दिवसीय शैक्षिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण के दौरान माणा गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर ‘स्वच्छ उत्तराखंड–स्वच्छ धाम’ का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा धार्मिक स्थलों की पवित्रता एवं प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। साथ ही धामों को पॉलिथीन मुक्त रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् उत्तम सिंह टकोला रहे। अभियान में नगर पालिका बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित एवं माणा गांव के ग्राम प्रधान का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के अध्यक्ष धनेश उनियाल एवं सचिव अजय प्रकाश जोशी की देखरेख में संपन्न हुआ। संवाद