फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Electricity and water supply stalled in three villages

तीन गांवों में बिजली पानी की आपूर्ति ठप

Fri, 21 Aug 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity and water supply stalled in three villages
बिजली का पोल गिरने से विकासखंड कीर्तिनगर के तीन गांवों के लोग चार दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी ग्रामीणों को करीब चार से छह किमी दूर जाना पड़ रहा है। जबकि ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र भी परेशान है।
विज्ञापन

डागर पट्टी के टोला, ग्वाड़ और राडागाढ गांवों में चार दिनों से बिजली पानी ठप है। स्थानीय निवासी डा. वीरेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि विगत तीन दिन पूर्व क्षेत्र में हुई भारी बारिश से अखर्वाणी तोक में दो स्थानों पर जमीन धसने से बिजली के पोल गिर गए थे। तब से तीनों गांवों में बिजली ठप है। जबकि बिजली के अभाव में इन गांवों के लिए बनाई पंपिंग पेयजल योजना के पंप संचालित न होने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। डा. बर्त्वाल ने बताया कि लोगों को मोबाइल चार्ज के लिए करीब 4 से 6 किमी दूर दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है। बर्त्वाल ने विभाग से क्षेत्र में शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed