फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   uttarakhand sports News Ekeshwar's team became the winner of district level quiz competition

Uttarakhand Sports: पौड़ी में क्विज प्रतियोगिता...एकेश्वर की टीम बनी विजेता, जिले का प्रतिनिधित्व करेगी टीम

Sun, 10 Nov 2024 03:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 03:35 PM IST
सार

प्रतियोगिता के पहले चरण स्क्रीनिंग में 11 टीमों के 33 प्रतिभागियों में छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ। जिसमें बहुविकल्पीय, विजुअल, एकस्टेंपोर, रैपिड फायर, बजर राउंड हुए।
 

विज्ञापन
uttarakhand sports News Ekeshwar's team became the winner of district level quiz competition
जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेता व अतिथि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनपद पौड़ी की 19वीं जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विकास खंड एकेश्वर की टीम विजेता बनी, जो आगामी राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में जिले के 11 विकास खंडों की टीमों के 33 प्रतिभाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता टीमों के प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी पीठ थपथपाई। कहा जीवन में आगे बढ़ने के लिए ज्ञान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नित्य अर्जन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने भारत को श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने की दिशा वाली पीढ़ी को तकनीकी ज्ञान से जोड़ने और उनमें समय के साथ सजगता विकसित किए जाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल डाॅ. एसबी जोशी ने कहा कि बच्चों को स्कूली पठन-पाठन के साथ शिक्षणेतर आयोजित होने वाली हर गतिविधि में प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ
कहा कि क्विज प्रतियोगिता छात्रों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी। डीईओ माध्यमिक रणजीत नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ समसामयिक ज्ञान को बढ़ाते रहना चाहिए और प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले चरण स्क्रीनिंग में 11 टीमों के 33 प्रतिभागियों में छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ। जिसमें बहुविकल्पीय, विजुअल, एकस्टेंपोर, रैपिड फायर, बजर राउंड हुए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: निगम की पर्वतीय रूट की 77 बसों का संचालन कागजों में उलझा, सीएम ने 130 बसों को दिखाई थी हरी झंडी

क्विज प्रतियोगिता के जिला समन्वयक अविनाश जॉन ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेश्वर ब्लाक की टीम प्रथम, यमकेश्वर ब्लाॅक की टीम द्वितीय व पाबौ ब्लाॅक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम का संचालन भवान सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर मैसेमोर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह, ब्लॉक समन्यवक पौड़ी जयदीप रावत, तकनीकी सलाहकार अर्जुन नेगी और प्रधानाचार्य निसणी चंद्रशेखर नौटियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed