फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation of 77 buses of the corporation hilly route is entangled in papers Dehradun Uttarakhand News

Uttarakhand: निगम की पर्वतीय रूट की 77 बसों का संचालन कागजों में उलझा, सीएम ने 130 बसों को दिखाई थी हरी झंडी

Sun, 10 Nov 2024 11:43 AM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Nov 2024 11:43 AM IST
सार

27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने पर्वतीय मार्गाें पर चलने वाली 130 बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें से 53 बसों का ही संचालन अभी तक शुरू हो पाया है।

विज्ञापन
Operation of 77 buses of the corporation hilly route is entangled in papers Dehradun Uttarakhand News
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम की पर्वतीय रूट की 77 बसों का संचालन कागजी औपचारिकताओं में उलझ गया है। करीब 15 दिन पूर्व निगम सौंपी गईं 130 रोडवजे बसों में अभी तक सिर्फ 53 बसों का ही संचालन शुरू हो पाया है। शेष बसों के संचालन के लिए निगम के अधिकारी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हैं। निगम के अधिकारियों के मुताबिक सभी बसों का संचालन शुरू होने में करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा।

विज्ञापन

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के करीब 8 डिपो के लिए निगम की ओर से 130 बसों का आवंटन तो कर दिया गया, लेकिन कागजी औपचारिकताएं पूरी न हो पाने की वजह से अभी तक उन डिपो को बसें नहीं मिल पाई हैं। गौरतलब है कि 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी में पर्वतीय मार्गाें पर चलने वाली इन 130 बसों को हरी झंडी दिखाई थी। निगम के अधिकारी बताते हैं कि निगम की ओर से अलग-अलग पर्वतीय क्षेत्रों के डिपो को 53 बसें सौंप दी गई हैं। इनका संचालन भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

शेष बसों में 50 बसें ऐसी हैं, जिनका परमिट जारी होने के साथ ही उसमें जीपीएस लगाया जाना है। जबकि, अन्य 27 बसों का बेड़ा अभी तक गोवा से देहरादून नहीं पहुंच पाया है। अधिकारियों के मुताबिक बसों के संचालन में देरी के पीछे की मुख्य वजह त्योहारी सीजन में लगातार कई दिनों तक अवकाश होना है। त्योहार के दौरान आरटीओ कार्यालय बंद रहने की वजह से बसों के परमिट जारी होने में काफी समय लग रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वतीय मार्गाें की बसों में उत्कृष्ट श्रेणी के चालकों की तैनाती के सख्त निर्देश

पर्वतीय मार्गाें की बसों में उत्कृष्ट श्रेणी के चालकों की तैनाती को लेकर निगम मुख्यालय की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कुछ डिपो तय मानकों का अनुपालन किए बिना ही बसों में चालकों की ड्यूटी लगा रहे हैं। पूर्व में देहरादून के पर्वतीय डिपो से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। ऐसे में यह दुर्घटना की भी वजह बन सकता है।

ये भी पढ़ें...Tehri: ततैयों ने दो भाइयों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, जंगल में बकरियां चराने गए थे दोनों

पर्वतीय मार्गाें पर संचालन के लिए निगम को पूर्व में मिली 130 बसों में से 53 बसों का संचालन शुरू हो गया है। जबकि, अन्य बसें कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शुरू की जाएंगी। निगम इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। - पवन मेहरा, जीएम संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed