{"_id":"578be79089acf528fbb737b5904895b0","slug":"dungari-wins-folk-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में डुंगरी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में डुंगरी ने मारी बाजी
पौड़ी
Updated Mon, 02 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर महिला मंगल दलों ने लोक गीत, लोक नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव में लोकगीत और एकांकी में महिला मंगल दल कमेड़ा और लोकनृत्य में महिला मंगल दल डुंगरी प्रथम रहा।
युवा कल्याण विभाग की पहल पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत ने किया। इस मौके पर महिला मंगल दलों ने न्यूती बुलावा ब्रह्मा जी को बेटा... झम झमेलो सास छिन..समेत कई गढ़वाली गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। महोत्सव में लोकगीत में महिला मंगल दल कमेड़ा प्रथम, डुंगरी द्वितीय, गाड का मरगांव तृतीय रहा।
लोकगीत में महिला मंगल दल डुंगरी प्रथम, कमेड़ा द्वितीय और कंडारा तृतीय रहा। एकांकी में कमेड़ा प्रथम, डुंगरी द्वितीय, बौंसरी तृतीय रहा।
निर्णायक गोविंद नेगी, संदीप नेगी, संतोष कुमार थे। समापन समारोह में ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उनसे जिला युवा महोत्सव में अच्छा प्रदर्शन कर ब्लाक का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हरदयाल पटवाल, ब्लॉक प्रमुख एसडी नौटियाल आदि मौजूद थे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार थपलियाल ने किया।