{"_id":"67421525c09cb47d2a0cb284","slug":"drinking-water-supply-stopped-for-two-months-people-carrying-it-from-stream-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-554663-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप, धारे से ढो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप, धारे से ढो रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पैंडुला के अमरोली गांव में बीते दो माह से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी न आने के कारण ग्रामीण एक किमी़ दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान पैंडुला सुनय कुकशाल ने कहा कि गांव मे विगत दो माह से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप पड़ी हुई है। पानी न आने के कारण ग्रामीणों को एक किमी दूर अमरोली धारा से पानी लाना पड़ रहा है। कहा कि पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन से की जा चुकी है, बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण सुरेश लाल ने कहा कि पूर्व में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर से पेयजल आपूर्ति न होने के संबंध में शिकायत भी की गई थी। जिसके बाद जल संस्थान ने दो दिन पानी के टेंकर भेज कर पेयजल आपूर्ति करवाई , लेकिन उसके बाद अभी तक जल संस्थान के अधिकारियों ने पानी की समस्या को हल नहीं कियाहै। कहा कि यदि जल्द ही अमरोली गांव में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होती है तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आक्रोश व्यक्त करने वालों में मूर्तिराम, भरोसी लाल, भक्ति लाल आदि शामिल रहे।