{"_id":"6896359727a0fe7b250a6f68","slug":"drinking-water-lines-got-damaged-due-to-disaster-in-pabau-drinking-water-crisis-started-getting-worse-pauri-news-c-5-1-gkp1010-759016-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पाबौ में आपदा से क्षतिग्रस्त हो गईं पेयजल लाइनें, गहराने लगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पाबौ में आपदा से क्षतिग्रस्त हो गईं पेयजल लाइनें, गहराने लगा पेयजल संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के सैंजी, कोठला आदि गांवाें में आपदा से क्षेत्र की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कई गांवों में पानी के टैंकों में दरारें आ गई हैं। ऐसे में क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही पेयजल लाइनों की मरम्मत की मांग उठाई है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल व संजय नौटियाल ने बताया कि आपदा में पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल किल्लत गहराने लगी है। बताया कि सैंजी, कोठला आदि गांवों में जल जीवन मिशन की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
ग्राम पंचायत पटोटी में बारिश से काफी नुकसान हुआ। ग्रामीण बालम सिंह ने बताया कि उनका आवासीय मकान आपदा से काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पूनम देवी ने जिला प्रशासन से आपदा प्रभावितों की सहायता करने की मांग उठाई।