फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dr. Nautiyal became the Vice President of Uttarakhand Yogasan Sports Association

डॉ. नौटियाल बने उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

Sun, 14 Feb 2021 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. Nautiyal became the Vice President of Uttarakhand Yogasan Sports Association
गढ़वाल केंद्रीय विवि के योग विभाग के डा. विनोद नौटियाल को उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जिले में एसोसिएशन का गठन कर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के साथ ही प्रदेश में योग शिक्षा को खेल के रूप में पहचान दिलाने में डा. विनोद नौटियाल ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन को खेल एवं आयुष मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद अब राज्य एसोसिएशन का विस्तार किया जा रहा है। नौटियाल ने बताया कि राज्य स्तरीय एसोसिएशन का कार्य प्रदेश में योगासन स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना व नई प्रतिभाओं की तलाश करना है। इसके लिए हर जिले में शिविरों का आयोजन कर एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को मान्यता मिलने के बाद अब योग में भी श्रेष्ठ खिलाड़ी अर्जुन एवं श्रेष्ठ कोच द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed