फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dr. Dhan Singh Rawat Inaugurates School Building During Srinagar Visit

Pauri News: श्रीनगर दौरे पर डॉ. धन सिंह रावत ने किया विद्यालय भवन का लोकार्पण

Fri, 22 May 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 22 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Dr. Dhan Singh Rawat Inaugurates School Building During Srinagar Visit
- शिक्षा, खेल और जनसंपर्क कार्यक्रमों में लिया भाग
विज्ञापन

श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने दो दिवसीय श्रीनगर भ्रमण के प्रथम दिन शिक्षा, खेल एवं जनसंपर्क से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली में लगभग 36.30 लाख रुपए की लागत से बने नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया तथा विद्यालय के पीछे पुश्ता और चहारदीवारी निर्माण के लिए 2 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की।

इसके बाद उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली में प्रस्तावित कंप्यूटर कक्ष का भूमि पूजन किया। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षा के प्रति उनका विशेष लगाव है और वह स्वयं विद्यालयों में पहुंचकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर की सुरक्षा दीवार को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। सीडीएस स्व. विपिन रावत स्टेडियम, श्रीकोट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों को 2037 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालयों को खेल मैदानों की जरूरत के अनुसार खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


स्टेडियम में जलभराव की समस्या पर उन्होंने नगर आयुक्त नुपूर वर्मा को पानी निकासी के लिए अलग नाली निर्माण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बैठक की तथा गंगा विहार, भागीरथीपुरम और उत्तम बिहार मिस्त्री मोहल्ला में जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीईओ डॉ. अश्वनी, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, प्रमिला भंडारी, जगमोहन नेगी, गुड्डी गैरोला, दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, सीमा भंडारी, ललिता नेगी, यशीष रावत और प्रदीप मल्ल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed