{"_id":"69d0ffa1ee38dea467009bf9","slug":"domestic-help-with-criminal-record-apprehended-pauri-news-c-51-1-pri1002-113817-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आपराधिक रिकॉर्ड वाले नौकर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आपराधिक रिकॉर्ड वाले नौकर को पकड़ा
Sat, 04 Apr 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 04 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
- दुकान स्वामी पर दस हजार का जुर्माना
पौड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्धों, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व घरेलू नौकरों के सघन सत्यापन का विशेष अभियान चलाना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया साथ ही दुकान स्वामी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक थाना रिखणीखाल क्षेत्र में एक दुकान में कार्यरत बाहरी व्यक्ति के सत्यापन न कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने उसकी पूछताछ की। जांच में पता चला कि गोविंद (27) निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर का रहने वाला है और उस पर चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट व गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जिस पर पुलिस ने उसे यूपी जाने की हिदायत दी साथ ही दुकान स्वामी पर पुलिस अधिनियम के तहत दस हजार का जुर्माना लगाया। पुलिस ने सभी लोगों से घरेलू नौकरों व किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करवाने की अपील की है।