{"_id":"0c09c198047e3c04a711eb7775db9d90","slug":"dolly-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में डोली यात्रा का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में डोली यात्रा का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Mon, 11 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशिला डोली यात्रा सातवें दिन देवप्रयाग संगम स्थल पर स्नान करने के बाद श्रीनगर पहुंची।
विज्ञापन
डोली यात्रा के नगर में पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष, सभासदों समेत स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। कीर्तिनगर में डोली यात्रा की पूजा कर दुआ मांगी गई।
जगदीशिला डोली ने सोमवार सुबह रघुनाथ मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ देवप्रयाग संगम स्थल पर स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों की पूजा अर्चना के बाद डोली यात्रा कीर्तिनगर के बाद श्रीनगर के लिए रवाना हुई। बागवान, मलेथा, कीर्तिनगर में स्थानीय निवासियों ने डोली का स्वागत किया।
विज्ञापन
ढुंडप्रयाग में डोली ने स्नान किया। श्रीनगर पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, सभासद जितेंद्र रावत, मनीष नौटियाल, अनूप बहुगुणा, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बीरेंद्र नेगी सहित स्थानीय निवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। डोली यात्रा समिति के अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि डोली रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ जाएगी।
विज्ञापन