फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dispute broke out during dancing, young man attacked with sharp weapon

Pauri News: नाचने के दौरान हुआ विवाद, युवक पर धारदार हथियार से वार

Thu, 21 Nov 2024 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dispute broke out during dancing, young man attacked with sharp weapon
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान नाचते हुए पैर लगने पर कुछ युवाओं में विवाद हो गया। देखते ही देखते आपसी बोलचाल मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूसे चले व एक युवक पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। युवक को आनन-फानन में बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवक की स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए देहरादून रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात आवास विकास मैदान में कार्यक्रम के दौरान यह विवाद हुआ। यहां मंच पर लोकगायिका हेमा नेगी करासी गीतों की प्रस्तुति दे रही थी। इस दौरान गीतों पर नाचते वक्त कुछ युवकों की आपस में बहस हो गई। कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक जा पहुंचा व एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे देहरादून रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के लगभग एक घंटे बाद मारपीट करने वाले युवक दोबारा मेला स्थल पहुंच गए। यहां कुछ युवकों ने मारपीट करने वाले युवकों को पहचान लिया और उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पांच में से दो युवक भाग गए व तीन को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी कीर्तिनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं व मेले के लिए श्रीनगर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त मामले में घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय केशव दास निवासी टम्टा मोहल्ला श्रीनगर के रूप में हुई है। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घायल युवक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed