फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Discontent among workers due to change in meeting schedule

बैठक के कार्यक्रम में बदलाव से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

Thu, 07 Oct 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Discontent among workers due to change in meeting schedule
भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी की पौड़ी विधान सभा को लेकर आयोजित बैठक में बदलाव को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी व सांसद रेखा वर्मा की सर्किट हाउस में विधान सभा पौड़ी की समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित थी, जिसको लेकर कल्जीखाल, पैडुलस्यूं, कोट के दूरस्थ क्षेत्रों से कार्यकर्ता मुख्यालय पौड़ी पहुंचे, लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली की बैठक नहीं होनी है। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून से भी पार्टी नेता पहुंचे थे। भाजपा के पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह जब वे बैठक में शामिल होने सर्किट हाउस पहुंचे, तब तक सह प्रभारी सीता माता मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान के लिए रवाना हो चुकी थीं, जबकि यह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कहा कि सह-प्रभारी ने पौड़ी विधान सभा की समीक्षा बैठक बुधवार शाम को ही ले ली थी। इसकी सूचना कार्यकर्ताओं को थी, लेकिन नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed