फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Digital X-ray service started in CHC Hindolakhal

Pauri News: सीएचसी हिंडोलाखाल में डिजिटल एक्स-रे सेवा शुरू

Tue, 20 May 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray service started in CHC Hindolakhal
देवप्रयाग। विकास खंड मुख्यालय हिंडोलाखाल सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब सीएचसी हिंडोलाखाल में डिजिटल एक्स-रे की सेवा मिल सकेगी। मंगलवार को विधायक विनोद कंडारी ने सीएचसी हिंडोलाखाल में डिजिटल एक्स-रे मशीन की शुरुआत की। पिछले डेढ़ वर्ष से टेक्नीशियन नही होने से एक्स-रे मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा था। विधायक कंडारी ने मशीन का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीएचसी हिंडोलाखाल में एक्स-रे टेक्नीशियन अश्वनी नौटियाल की नियुक्ति होने के बाद क्षेत्रवासियों को अब इस सुविधा के लिए श्रीनगर, ऋषिकेश नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि सीएचसी देवप्रयाग में भी जल्द एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति की जाएगी। विधायक ने सीएचसी हिंडोलाखाल में एक्स-रे कक्ष के विस्तार के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। जन प्रतिनिधियों ने विधायक कंडारी से इस मौके पर अस्पताल में अस्थि रोग चिकित्सक का पद सृजित करने का अनुरोध किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया की डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने से यहां सभी प्रकार के एक्स-रे हो सकेंगे। जिससे रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर डॉ गौरव, फार्मासिस्ट बी रतूड़ी, राजेश नेगी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद बिष्ट, शशि ध्यानी, प्रधान संघ अध्यक्ष सोबन सिंह, जेपी चंद व गुड्डा सिंह कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed