फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DIARATB Center established in Srinagar Medical College

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में डीआरटीबी सेंटर स्थापित

Thu, 02 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
DIARATB Center established in Srinagar Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मल्टी ड्रग्स रजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी मरीजों के लिए डीआरटीबी (ड्रग्स रजिस्टेंट ट्यूबरक्लोसिस) सेंटर स्थापित हो गया है। केंद्र मेें पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए सरकार ने विभिन्न स्थानों मेें डॉटस केंद्र स्थापित किए हैं, लेकिन कई मरीज बीच में दवाई छोड़ देते हैं। इससे वह दोबारा टीबी के शिकार हो जाते हैं। इन मरीजों पर फिर टीबी की सामान्य दवाइयां काम नहीं करती हैं। इन मरीजों को एमडीआर कहा जाता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि इनके उपचार के लिए डॉक्टरों की निगरानी में विशेष दवाइयां देनी पड़ती हैं, लेकिन दवाओं के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए अस्पताल में भर्ती कर लगभग 10 दिन तक मरीज का परीक्षण किया जाता है, जब वह दवाई के अनुकूल ढल जाता है, तब उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। तत्पश्चात घर में रहकर उसकी दवाई चलती है। कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में डीआर टीबी सेंटर बनाया गया है। इसमें दो वार्ड बनाए गए हैं। सेंटर के लिए एक एमबीबीएस डॉक्टर को नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed