फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dharna to increase seats in Garhwal University

गढ़वाल विश्वविद्यालय में सीट बढ़ाने की मांग के लिए धरना

Fri, 26 Aug 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dharna to increase seats in Garhwal University
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में सीटों की संख्या कम होने से आक्रोशित छात्र संगठन छात्रम के सदस्यों ने कुलपति सचिवालय के बाहर धरना दिया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सीट कम करके छात्रों के साथ अन्याय कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सीट नहीं बढ़ाई जाएंगी। इससे नाराज छात्रों ने कहा कि नए सत्र में सीटें नहीं बढ़ाईं जातीं धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी और सुजीत गैरोला के नेतृत्व में छात्रम के सदस्य कुलपति सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सुरक्षा कर्मियों ने उनको हटाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कई पाठ्यक्रमों में सीटें घटा दी हैं। पहले बीएससी केमिस्ट्री में 605 सीटें थीं जो अब 360 कर दी हैं। इसी तरह बीएससी ीौतिकी और गणित में 615 सीटें थीं। विवि ने दोनों विषयों में 360-360 सीटें कर दी हैं। कहा कि इससे छात्रों का यहां प्रवेश लेना मुश्किल हो जाएगा। गत 24 अगस्त को प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट को ज्ञापन देते हुए सीट पूर्व की भांति यथावत रखने की मांग की गई थी और कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब वह धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र नेता अनमोल भंडारी की मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी की मौजूदगी में प्रति कुलपति प्रो. भट्ट से वार्ता हुई। भंडारी ने प्रो. भट्ट के समक्ष मांग दोहराई। प्रो. भट्ट ने बताया कि नए सत्र में सीट निर्धारित करते समय पिछले तीन वर्षों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया। हर साल कई सीटें रिक्त रह गई थीं। इस वजह से औसत निकालकर नए सत्र में सीटें तय की गई हैं। इसमेें कोई फेरबदल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता असफल रहने पर भंडारी पुन: छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान दिव्या राणा, रजत, आयुष व रोहित पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed