फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dhan Singh inaugurated and laid the foundation stone in Pabau, campaigned in Pauri and Thalisain

Pauri News: धन सिंह ने पाबौ में किया लोकार्पण-शिलान्यास, पौड़ी व थलीसैंण में प्रचार

Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dhan Singh inaugurated and laid the foundation stone in Pabau, campaigned in Pauri and Thalisain

विज्ञापन
पाबौ/थलीसैंण/पौड़ी। स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। डॉ. रावत डायट चड़ीगांव में फेंसिंग एवं सुरक्षात्मक दीवार, इंटरलॉक टाइल्स का शिलांयास किया। पाबौ ब्लाॅक के ग्राम सभा कोटली में योग पार्क, चिपलघाट में पीएचसी चिपलघाट के संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया।


इस मौके पर उन्होंने नगर पलिका पौड़ी में पार्टी प्रत्याशी सुषमा रावत व नगर पंचायत थलीसैंण में विनीता नेगी के चुनाव प्रचार में शामिल होकर लोगों से पार्टी को वोट देने की अपील की। पौड़ी में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए धन सिंह ने जनपद के सभी सात निकायों में भाजपा की जीत का दावा किया। कहा कि पौड़ी पालिका अध्यक्ष पर भाजपा के जीतने के बाद नगर क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। कहा कि भाजपा को मिल रहे समर्थन और मतदाताओं के उत्साह से यह साफ है कि यहां हर बूथ पर सुशासन और विकास का कमल खिलने वाला है। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, जिला प्रभारी विजय कप्रवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत और चुनाव प्रभारी नरेंद्र भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed