फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Devprayag seat... Will the independent attack or be the party's contender?

Pauri News: देवप्रयाग सीट... निर्दलीय करेगा प्रहार या होगा पार्टी का दावेदार

Fri, 20 Dec 2024 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Devprayag seat... Will the independent attack or be the party's contender?

विज्ञापन


देवप्रयाग। 3100 मतदाताओं वाली देवप्रयाग नगरपालिका सीट में अभी तक किसी भी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार कुर्सी पर नहीं बैठ पाया है। 2016 से पहले नगर पंचायत और उसके बाद नगर पालिका बनी देवप्रयाग की इस सीट पर हमेशा निर्दलीय प्रत्याशी ने ही जीत हासिल की है। इस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल भी निर्दलीय प्रत्याशी रहे।
नगर पालिका बनने के बाद होने जा रहा दूसरा चुनाव बहुत ही रोचक होने वाला है। देवप्रयाग नगरपालिका से अध्यक्ष की सीट पर भाजपा के नेताओं में दावेदारी की होड़ पार्टी के लिए चुनौती बनती जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित होने पर भाजपा से पांच महिलाओं ने अपनी दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

जबकि एक निर्दलीय महिला ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है।भाजपा पर्यवेक्षक और राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, जिला सह प्रभारी रमेश चौहान, जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल और देवप्रयाग नगर प्रभारी मेहरबान सिंह रावत ने आगामी नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी की। जिसमे उन्होंने करीब 50 पदाधिकारी और सदस्यों से सुझाव लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed