फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Development plans to come true in 2020: Koli

2020 में विभिन्न विकास योजनाएं होंगी साकार: कोली

Wed, 01 Jan 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Development plans to come true in 2020: Koli
पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक पौड़ी मुकेश कोली। - फोटो : PAURI
क्षेत्रिय विधायक ने वर्ष 2020 को चुनौतीपूर्ण बताया है। कहा कि इस वर्ष विस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूर्ण किए जाने हैं। जिनमें पौड़ी बस अड्डा, ल्वाली झील व कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण शामिल है। लेकिन इन कार्यों की समय-समय पर निगरानी और कार्य को साकार रुप देना सबसे ज्यादा अहम है।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक मुकेश कोली ने अपने कार्यालय में नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में भ्रांति का माहौल तैयार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर आम लोगों की दुविधाओं को दूर करना होगा। कहा कि कानून के प्रति जागरूकता के लिए मुख्यालय में जल्द ही रैली निकाली जाएगी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि वर्ष 2020 क्षेत्र व उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने जितनी घोषणाएं की हैं। उन सभी को अमलीजामा पहनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विश्व बैंक के सहयोग से बौंसाल व बड़खोलू में पुलों का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के करीब 42 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि डांडानागराजा, चिनवाड़ी व कोलापातल पेयजल योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। इन योजनाओं से जल्द ही जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रांति किशोर नेगी, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व सभासद धर्मवीर रावत, सभासद हेमंती नेगी, संजय रावत, कमला रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed